Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master : परिषदीय विद्यालयों में सात साल में 30 हजार शिक्षक रिटायर हुए पर नियुक्ति शून्य

Primary ka master : परिषदीय विद्यालयों में सात साल में 30 हजार शिक्षक रिटायर हुए पर नियुक्ति शून्य

by Manju Maurya

प्रयागराज। प्रदेश के एक लाख से अधिक परिषदीय विद्यालयों में सात साल में 30 हजार शिक्षक सेवानिवृत्त हुए हैं। जबकि इस दौरान एक भी नई नियुक्ति नहीं हुई है। विधानसभा में एक सवाल के जवाब में बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने 2018 से 2024 तक वर्षवार सेवानिवृत्त शिक्षकों का ब्योरा दिया है। इन रिक्त पदों पर भर्ती की बात तो दूर हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद 68500 सहायक अध्यापक भर्ती में रिक्त 27713 पदों पर एक साल बाद भी चयन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी है।

एक तरफ नई भर्ती को लेकर डीएलएड और टीईटी/सीटीईटी पास लाखों बेरोजगार आंदोलित हैं तो वहीं दूसरी ओर बेसिक शिक्षा मंत्री लगातार यह दावा कर रहे हे हैं हैं कि कि शिक्षक-छात्र अनुपात पूरा होने के कारण नई भर्ती की आवश्यकता नहीं है। प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के स्वीकृत कुल 4,17,886 पदों के सापेक्ष 3,38,590 शिक्षक कार्यरत हैं और 79,296 पद रिक्त है। इनमें 57,405 पद सीधी भर्ती के और 21,891 पदोन्नति के हैं।

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में स्वीकृत 1,62, 198 पदों के सापेक्ष 41,338 पद रिक्त हैं और ये सभी पद पदोन्नति के हैं। बेसिक शिक्षा विभाग का कहना है कि प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षामित्रों और उच्च प्राथमिक में अनुदेशकों को जोड़ने पर छात्र-शिक्षक अनुपात क्रमशः 22:1 और 29:1 है जो मानक के अनुसार पूर्ण है। आरटीई के अनुसार प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र-शिक्षक अनुपात क्रमशः 30:1 और 35:1 होना चाहिए।

हाईवे पर सड़क हादसे में शिक्षक नेता की मौत

बकेवर। हाईवे पर गुरुवार शाम हुए सड़क हादसे में शिक्षक नेता की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इटावा की ओर जा रही काले रंग की कार ट्रेलर ट्रक को ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक के एक साइड के हिस्से में घुस गई।

 हादसे में कार सवार नीरज राजपूत (45) निवासी ग्राम हजारीपुर, अजीतमल, औरैया की मौत हो गई। चालक ट्रेलर ट्रक लेकर भाग निकला। नीरज राजपूत इंटर कालेज में शिक्षक और माध्यमिक शिक्षक संघ गुट के अध्यक्ष थे। हादसे के बाद मृतक का फोन पास में ही पड़ा था। पुलिस की जांच के दौरान ही फोन पर कॉल आने नीरज की पहचान हो सकी। पुलिस के मुताबिक नीरज ने दो माह पूर्व पुत्री के जन्मदिन पर कार खरीदी थी। सात साल पहले पहले वह औरैया के जगन्नाथपुरा में प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। इस दौरान शिक्षक पिता लाल सिंह की मौत के बाद उन्हें शिक्षक की नौकरी मिल गई थी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar