हाथरस। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) की टीम ने अल्पसंख्यक विभाग में एक दशक पूर्व हुए छात्रवृत्ति घोटाले में शुक्रवार को स्व. लालाराम इंटर कॉलेज, माधुरी अगसौली के तत्कालीन प्रधानाचार्य दिनेश कुमार उर्फ दिनेश चन्द्र को सिकन्दराराऊ से गिरफ्तार किया है।

ईओडब्ल्यू की टीम से मिली जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई “अभियान शिकंजा” के तहत की गई है। शैक्षणिक सत्र 2011-12 और 2012-13 में कक्षा आठ तक के अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों को प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति देने के लिए शासन से करोड़ों रुपये की धनराशि जारी की थी।
इसमें हाथरस के 62 शैक्षणिक संस्थानों
और मदरसों ने तत्कालीन अल्पसंख्यक
कल्याण अधिकारी के साथ मिलकर
फर्जी नामों और मांगपत्रों के आधार पर
24.92 करोड़ रुपये का गबन किया
था। इस मामले में थाना मुरसान में वर्ष
2014 में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज
किया था प्रारंभिक जांच के बाद प्रकरण
की विवेचना आर्थिक अपराध अनुसंधान
संगठन को सौंप दी गई है।