प्रश्न: ECCE EDUCATOR के फॉर्म भरने की उम्र क्या हैं?
उत्तर: आवेदनकर्ता की अधिकतम आयु 1 जुलाई 2024 को 40 वर्ष से अधिक न हो। न्यूनतम आयु 21 वर्ष।
प्रश्न: ECCE EDUCATOR का मानदेय कितना होगा?

उत्तर: (आउटसोर्सिंग के माध्यम से) मानदेय रू0 10313/- प्रति माह के आधार पर अधिकतम 11 माह हेतु रखा जाएगा।
प्रश्न: क्या 11 माह के बाद ECCE EDUCATOR का पद समाप्त कर दिया जाएगा।
उत्तर: बिल्कुल भी नहीं। संविदा पर जो भर्तियां होती हैं उन्हें 11 माह के लिए ही रखा जाता हैं बाद में उसे रिनिवल कर दिया जाता हैं। मतलब 11 माह के बाद भी नौकरी चलती रहेगी।
प्रश्न: शैक्षिक योग्यता क्या हैं?
उत्तर: 1. स्नातक परीक्षा गृह विज्ञान मुख्य विषय के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंको* के साथ उत्तीर्ण की हो। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार न्यूनतम अंकों में 5 प्रतिशत की छूट होगी।
अथवा
नर्सरी अध्यापक शिक्षा/एन०टी०टी०*/सी०टी० (नर्सरी)/डी०पी०एस०ई० का कम से कम दो वर्ष की अवधि का डिप्लोमा।
प्रश्न: ECCE EDUCATOR के 8800 पद कब भरे जाएंगे?
उत्तर: संभवतः प्रक्रिया 30 सितंबर तक पूर्ण कर ली जाएगी।
प्रश्न: इस भर्ती में चयन की प्रक्रिया क्या हैं?
उत्तर: चयन मेरिट के आधार पर होगा।
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीए गृहविज्ञान
या
हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और NTT
तीनों के प्रतिशत को जोड़कर मेरिट बनाई जाएगी।