Home PRIMARY KA MASTER NEWS पीएमश्री विद्यालयों के छात्रों को पढ़ाएंगे आईआईटी के शिक्षक

पीएमश्री विद्यालयों के छात्रों को पढ़ाएंगे आईआईटी के शिक्षक

by Manju Maurya

माध्यमिक शिक्षा विभाग की नई पहल, चलेगी ऑनलाइन क्लास

लखनऊ। प्रदेश के पीएमश्री विद्यालयों के छात्रों को अब आईआईटी के शिक्षक व शोधार्थी अत्याधुनिक क्षेत्र में दक्ष बनाएंगे। समग्र शिक्षा के तहत इसकी आईटीआई कानपुर के साथ शुरुआत होगी। इसमें विशेषज्ञ छात्रों की ऑनलाइन क्लास लेंगे। यह क्लास इंटरैक्टिव (परस्पर संवादात्मक) होगी। छात्र विशेषज्ञों से सवाल भी पूछ सकेंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग की छात्रों के लिए यह नई पहल है।

आईआईटी कानपुर के कुछ शिक्षकों ने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को गणित, फिजिक्स व केमेस्ट्री में पारंगत बनाने के लिए पिछले दिनों रंजीत सिंह रोजी शिक्षा केंद्र की शुरुआत की थी। इसमें विभिन्न माध्यमों से बच्चों को जोड़कर ऑनलाइन क्लास चलाई थी। इसका पायलट प्रोजेक्ट श्रीराम जानकी इंटर कॉलेज बिठूर कानपुर में चलाया गया। इससे बोर्ड परिणाम में काफी सुधार हुआ। ऑनलाइन रूरल एजुकेशन इनीसिएटिव (ओरी) के तहत कुछ प्रदेशों में भी यह प्रयोग हुआ है।

कर सकेंगे सवाल-जवाब

ओरी हर एक प्रमुख चैप्टर को काफी विस्तार से अलग से जानकारी देगा। इसमें लगे क्यूआर कोड को स्कैन करके वीडियो व प्रिंट माध्यम से छात्र आसानी से पाठ को समझ सकेंगे। सामान्य क्लास की तरह छात्र सवाल जवाब कर सकेंगे।

अब समग्र शिक्षा के तहत प्रदेश के सभी 145 पीएमश्री विद्यालयों में इसे लागू करने की तैयारी है। इसमें न सिर्फ छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाया जाएगा, बल्कि इसका वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड किया जाएगा। इसके लिए तकनीकी सहयोग भी दिया जाएगा। इसमें साइंस किट के माध्यम से छात्रों को प्रैक्टिकल जानकारी देंगे। ओरी में आईआईटी के वर्तमान शिक्षकों के साथ शोधार्थी व मास्टर डिग्री के छात्र भी कक्षाएं लेंगे। अब तक इस प्लेटफार्म से 50 से ज्यादा शिक्षक व शोधार्थी जुड़ चुके हैं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar