गोरखपुर, । उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल (पूमा) शिक्षक संघ की मंडल इकाई ने मंगलवार को सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक को ज्ञापन सौंप प्रभारी प्रधानाध्यापकों को नियमित प्रधानाध्यापकों के समान वेतन देने की मांग की। मंडल अध्यक्ष ज्ञानेश्वर पांडेय के नेतृत्व में शिक्षकों का.

प्रतिनिधिमंडल एडी बेसिक सप्तम मंडल से मिला और ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने विभिन्न याचिकाओं में प्रभारी प्रधानाध्यापकों को स्थायी प्रधानाध्यापकों के समान वेतन देने का आदेश पारित किया है। ऐसे में मंडल के सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को यह लाभ दिया जाना न्यायसंगत है।