यूपी के पीलीभीत जिले में रविवार को हुई मूसलाधार बारिश ने मानसूनी सीजन में पूर्व दिनों के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
आठ घंटे की लगातार बारिश ने शहर में बाढ़ जैसे हालात बना दिए। शहर के मुख्य सभी मार्गों पर चार-चार फुट तक पानी भरा होने से बाजार बंद रहे। कई मोहल्लों में घरों तक पानी घुस आया है, इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर में बरसात थमने के बाद भी देर शाम तक शहर से पानी नहीं निकला। बारिश के कारण सोमवार को आठवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
जनपद में लगातार हो रही बरसात एवं विद्यालयों में जलभराव के दृष्टिगत कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों
जनपद में लगातार हो रही बरसात एवं विद्यालयों में जलभराव के दृष्टिगत कक्षा 01 से 08 तक संचालित समस्त परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों, उच्च प्राथमिक विद्यालयों, सहायता प्राप्त विद्यालयों एवं समस्त बोडों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 01.09.2025 का अवकाश घोषित किया जाता है।
उक्त आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
(
