लखनऊ : परिषदीय स्कूलों के विलय के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में सोमवार को सुनवाई होगी। न्यायमूर्ति राजन राय की अध्यक्षता वाली खंडपीठ के समक्ष विशेष अपील सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई है। इससे पहले 24 जुलाई को हाईकोर्ट ने विलय प्रक्रिया में सामने आई अनियमितताओं के मद्देनजर सीतापुर जिले के स्कूलों के विलय पर यथास्थिति रखने का आदेश दिया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि यह आदेश सरकार की स्कूल विलय नीति या उसके औचित्य पर टिप्पणी किए बिना केवल अनियमितताओं के आधार पर दिया गया है।
