प्रतापगढ़ । बीएसए भूपेन्द्र सिंह ने बेसिक स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति व पढ़ाई की स्थिति जानने के लिए 16 एबीएसए व 06 समन्वयकों की टीम गठित की।

सभी टीमों ने सोमवार को विकास खण्ड शिवगढ़, बाबा बेलखरनाथ थाम, बाबागंज, मानधाता, रामपुर संग्रामगढ़ व कुण्डा स्थित बेसिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया।
टीमों के निरीक्षण में 02 प्रधानाध्यापक, 10 सहायक अध्यापक, 15 शिक्षामित्र, 01 अनुचर व एक अनुदेशक बिना सूचना के स्कूलों से नदारद मिले।
रिपोर्ट के आधार पर बीएसए ने सभी अनुपस्थितों का एक दिन का वेतन व मानदेय रोकने का आदेश जारी किया है।
बीएसए ने बताया कि चेकिंग अभियान आगे भी चलता रहेगा। विभागीय निर्देशों का अवहेलना करने वाले शिक्षकों आदि पर सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।