Home PRIMARY KA MASTER NEWS आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, आठ पद बढ़े

आरओ-एआरओ प्रारंभिक परीक्षा के नतीजे घोषित, आठ पद बढ़े

by Manju Maurya

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी (आरओ-एआरओ) प्रारंभिक परीक्षा 2023 का परिणाम घोषित कर दिया। 419 पदों के लिए 7455 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा का कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा।

आयोग की यह परीक्षा विवादित रहने के साथ कई अन्य कारणों से खास रही। प्रारंभिक परीक्षा पूर्व में 11 फरवरी 2024 को हुई थी लेकिन पेपर लीक के कारण यह परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। बाद में प्रारंभिक परीक्षा 27 जुलाई 2025 को दोवारा कराई गई। पेपर लीक होने के कारण परीक्षा प्रारूप में कई बदलाव किए गए थे।

पहले यह परीक्षा दो दिनों में कराए जाने का निर्णय लिया गया था लेकिन प्रतियोगियों के आंदोलन के वाद एक ही दिन परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा पूर्व में प्रारंभिक परीक्षा दो शिफ्ट में होती रही लेकिन इस बार दोनों प्रश्न पत्रों को समायोजित करते हुए एक पाली में परीक्षा कराई गई।

आयोग की ओर से विज्ञापन में 411 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी लेकिन 419 पदों के लिए परिणाम घोषित किया गया है। इस तरह से आठ पद बढ़ गए हैं।

भर्ती के लिए कुल 1076004 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था लेकिन इनमें से 454589 ही शामिल हुए। समीक्षा अधिकारी के 338 पदों के सापेक्ष 6093 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। वहीं सहायक समीक्षा

अधिकारी के 79 पदों के लिए 1386 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। सहायक समीक्षा अधिकारी लेखा के दो पदों के लिए 30 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

आयोग के सचिव अशोक कुमार का कहना है कि मुख्य परीक्षा के संबंध में विस्तृत विज्ञप्ति अलग से जारी की जाएगी। उनका कहना है कि प्रारंभिक परीक्षा के श्रेणीवार कटऑफ तथा अभ्यर्थियों को मिले प्राप्तांक अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे..

टाइप टेस्ट में अब क्रुति देव के साथ मंगल फॉन्ट भी

आरओ-एआरओ परीक्षा-2023 के टाइप टेस्ट में अब क्रुति देव फॉन्ट के साथ मंगल फॉन्ट का इनस्क्रिप्ट फॉन्ट भी उपलब्ध रहेगा। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के इस निर्णय से बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। आरओ-एआरओ के पदों पर तीन चरणों की परीक्षा के माध्यम से चयन होता है। पहले प्रारंभिक और उसके बाद मुख्य परीक्षा होती है। मुख्य परीक्षा में सफल केवल एआरओ अभ्यर्थियों को कंप्यूटर पर टाइप टेस्ट देना होता है। टाइप टेस्ट के लिए अब तक केवल कृतिदेव फॉन्ट ही एकमात्र विकल्प था। अब कृति देव के साथ मंगल फॉन्ट का इन इनस्क्रिप्ट फॉन्ट भी उपलब्ध रहेगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar