लखनऊ। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने राज्य विश्वविद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. संजय मेधावी की ओर से इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजा है। उन्होंने पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिए जाने की घोषणा का स्वागत किया है। साथ ही इस तरफ भी ध्यान आकृष्ट किया है कि इस घोषणा से राज्य विश्वविद्यालय व वहां के कर्मचारी छूट गए हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय के शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ दिया जाए
