सिधौली, संवाददाता। सिधौली ब्लाक के ग्राम बाड़ी में बीआरसी स्थित कंपोजिट विद्यालय में सहायक अध्यापिका ने प्रधानाध्यापिका द्वारा जातिसूचक व मानसिक उत्पीड़न करने के मामले सीओ सिधौली को तहरीर सौंपी है। सीओ द्वारा जांच कर मुकदमा पंजीकृत कर ली गई है।
ब्लाक सिधौली के ग्राम बाड़ी में बीआरसी स्थित कंपोजिट विद्यालय में कार्यरत सहायक अध्यापिका सीमा देवी ने तहरीर में बताया कि विद्यालय की प्रधानाध्यापिका किरन दीक्षित द्वारा मेरे साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता रहा है। पीड़िता का कहना है कि मुझे अधिकांश शिक्षकों सामने जातिसूचक शब्दों से संबोधित कर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है जिसकी पुष्टि अधिकांश शिक्षकों द्वारा की जा सकती है। मेरे लिए जातिसूचक के

अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया जाता है जिससे मेरे आत्मसम्मान को गहरी ठेस पहुंचती है। शिक्षिका ने बताया कि मैने विद्यालय में कई बार शांति एवं संयम रखते हुए संवाद कर समाधान का प्रयास किया पर प्रधानाध्यापिका द्वारा मेरे प्रति व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया बल्कि आक्रामकता व दमन और बढ़ गया। पीड़ित सहायक अध्यापिका ने मामले को जांच कर कार्रवाई की मांग की है। सीओ कपूर कुमार ने बताया कि प्रधानाध्यापिका के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। मामला संज्ञान में आने पर मौके पर पहुंच कर जांच की गई, जिसमें कुछ ऐसे तत्व मिले जिन्होंने बताया कि पिछले काफी समय से प्रधानाध्यापिका द्वारा जातिगत आधार पर सहायक अध्यापिका को परेशान किया जा रहा था