Home PRIMARY KA MASTER NEWS उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी कार्रवाई, बेल्ट से पिटाई के वायरल वीडियो वाले BSA किए गए सस्पेंड

उत्तर प्रदेश सरकार की बड़ी कार्रवाई, बेल्ट से पिटाई के वायरल वीडियो वाले BSA किए गए सस्पेंड

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश सरकार की सीतापुर: बीएसए व शिक्षक बीच विवाद में शासन ने बड़ी कार्रवाई की है. बेल्ट कांड के नाम से मशहूर हुए इस मामले में शासन ने बीएसए को निलंबित कर दिया है, वहीं जेल भेजे गए हेडमास्टर के समर्थन में स्कूल के बच्चे और अभिभावक आ गए हैं. ग्रामीणों ने स्कूल में ताला जड़ दिया है. लोग हेडमास्टर को जेल से रिहा करने की मांग कर रहे हैं. ‌

इस मामले के कितने #किरदार हैं

इस मामले की जांच में बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह दोषी पाए गए हैं. इस मामले में अवंतिका गुप्ता नाम की एक शिक्षक को पहले ही निलंबित किया जा चुका है. इस महिला शिक्षक के साथ बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की फोटो वायरल हो रही थी. वहीं बीएसए को उनके ऑफिस में पीटने वाले प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले के जानकार लोगों का कहना है कि बीएसए आरोपी प्रधानाध्यापक विजेंद्र कुमार वर्मा पर शिक्षिका अवंतिका गुप्ता की फर्जी हाजिरी लगाने का दबाव बना रहे थे. इसी को लेकर विवाद था. प्रधानाध्यापक और बीएसए के मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था. 

कब और कैसे हुआ था #विवाद:

यह घटना 23 सितंबर की है, जब हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा अपने खिलाफ हुई शिकायत पर सफाई देने के लिए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे थे. हेडमास्टर की सफाई बीएसए को पसंद नहीं आई. इसके बाद दोनों में बहस होने लगी. देखते-देखते बहस इतनी बढ़ गई कि हेडमास्टर अचानक से आगे आए और मेज पर फाइल पटकी. उन्होंने कमर से बेल्ट निकालकर बीएसए को पीटना शुरू कर दिया. हेडमास्टर ने छह सेकेंड में बीएसए को पांच बार बेल्ट से मारा. बृजेंद्र कुमार वर्मा सीतापुर जिले के महमूदाबाद क्षेत्र के नदवा स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक हैं. 

मारपीट की घटना के बाद बीएसए की शिकायत पर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया. उन्हें अदालत में पेश किया गया. वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं बीएसए ने हेड मास्टर को सस्पेंड कर दिया था. हेडमास्टर को सस्पेंड किए जाने का स्कूल के बच्चे और अभिभावक विरोध प्रदर्शन पर कर रहे हैं. ग्रामीणों ने स्कूल में ताला डाल दिया है और बच्चों ने स्कूल में पढ़ने से मना कर दिया है. बच्चे हेडमास्टर को जेल से रिहा करने की मांग कर रहे हैं. 

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar