Home PRIMARY KA MASTER NEWS BLO ड्यूटी कर रही शिक्षिका और ग्रामीण के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे

BLO ड्यूटी कर रही शिक्षिका और ग्रामीण के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे

by Manju Maurya

शिक्षिका और ग्रामीण के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे

पूरनपुर, पीलीभीत। पति के साथ बीएलओ का कार्य करने जा रही सहायक अध्यापिका और ग्रामीण के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। शिक्षिका का आरोप है कि बीएलओ कार्य का रजिस्टर और मोबाइल भी छीन लिया। दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है।

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सहायक अध्यापिका है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे पत्नी को लेकर बीएलओ का कार्य कराने जा रहा था। आरोप है कि रास्ते में लाठी-डंडे धारदार हथियारों से लैस बाइक सवार एक दर्जन आरोपितों ने उन्हें घेर लिया। स्कूटी से खींचने के बाद गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि अध्यापिका के साथ छेड़छाड़ की। उसके कपड़े भी फ़ाड़ दिए। कान के कुंडल भी निकाल लिए । सहायक अध्यापिका से बीएलओ कार्य का रजिस्टर, बीएलओ कार्य के फोटो खींचने

पति के साथ बीएलओ का कार्य करने जा रही थी शिक्षिका

वाला मोबाइल भी छीन लिया। आरोपितों की पिटाई से दंपति घायल हो गए। दंपति घटना की शिकायत करने कोतवाली आ रहे थे। आरोप है कि दबंगों ने रास्ते में उन्हें घेरकर मारने की कोशिश की। दूसरे पक्ष के सिरसा निवासी रामेश्वर दयाल ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार भतीजे स्वामी दयाल के साथ धान में स्प्रे के लिए दवाई लेने जा रहे थे। गैरतपुर जप्ती पुलिया के पास स्कूटी सवार तीन लोगों ने घेर लिया। लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर मारपीट की। दवाई लेने के लिए जेब में रहे दस हजार रुपये भी छीन लिए। दोनों पक्षों की ओर से कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर पवन कुमार पांडे ने बताया कि दो पक्षों में बाइक एक्सीडेंट की रंजिश को लेकर विवाद हुआ है। जांच कराई जा रही है। मोबाइल आदि छीनने का आरोप निराधार है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar