अब शिक्षक नहीं कर सकेंगे मनमानी, परिषदीय विद्यालयों में दीवारों पर अंकित किया जाएगा टोल फ्री नंबर, लोग कर सकेंगे शिकायत
अमेठी सिटी। परिषदीय विद्यालयों में अब शिक्षकों की मनमानी नहीं चलेगी। आम लोग स्कूल न खुलने समेत किसी भी तरह की शिकायत दर्ज कर सकेंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है। इसे स्कूलों की दीवारों पर अंकित करवाना जरूरी होगा।
1570 परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक, शिक्षामित्र और अनुदेशक सहित अन्य जिम्मेदारों की ओर से की जा रही लापरवाही और खामियां अधिकारियों के औचक निरीक्षण के समय ही सामने आ पाती थीं। इस पर अंकुश लगाने के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर जारी कर दिया है, ताकि आम लोग विद्यालय संबंधी शिकायतों को टोल फ्री नंबर के माध्यम से कर सकेंगे।
अधिकारियों को ग्रामीण, अभिभावकों की ओर से अक्सर समय से शिक्षकों के विद्यालय न आने या देर से विद्यालय खुलने की शिकायत मिलती रहती है। साथ ही यह
