महोदय
आपको सादर अवगत कराना है कि हमारे जनपद सुलतानपुर के ऐसे अध्यापक जिनके पास कोई भारांक नही है, विगत 10 वर्ष या उससे अधिक समय से गोंडा जनपद में कार्यरत हैं अभी तक वर्तमान अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण नीति से एक भी अध्यापक का स्थानांतरण नही हो पाया है। बड़ी संख्या मे बेसिक शिक्षा के अध्यापको द्वारा अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण के लिये लगातार मुझसे अनुरोध किया जा रहा है।
कृपया इस प्रकरण पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए वर्तमान अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण नीति मे संशोधन करते हुए वरिष्ठता के आधार पर अध्यापको का स्थानांतरण करने की कृपा करें।
