सभी को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही विजिलेंस की टीम
प्रयागराज। संभल, बलरामपुर और मुजफ्फरनगर के एडेड कॉलेजों में फर्जी पैनल से नियुक्ति के मामले में विजिलेंस ने कार्रवाई तेज कर दी है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के पूर्व उपसचिव, तीन जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाचार्य समेत सभी 48 लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए विजिलेंस की न टीम सभी को नोटिस भेजने की तैयारी कर रही है।

निकल सकता है।
आरोप है कि फर्जी तरह से पैनल बनाकर अभ्यर्थियों को अलग-अलग न कॉलेज में सहायक अध्यापक के पद पर नियुक्ति दी है। विजिलेंस इंस्पेक्टर हवलदार सिंह की शिकायत पर केस दर्ज किया है। विजिलेंस के अफसरों ने बताया कि अगले एक सप्ताह के भीतर सभी को नोटिस भेजा जाएगा। नोटिस रिसीव करते हुए सभी को विजिलेंस थाने में अपना बयान दर्ज कराना होगा। अगर कोई नोटिस के बाद भी नहीं आता है तो उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी
इन सभी को भेजा जाएगा नोटिसःविजिलेंस की जांच में गजेंद्र कुमार निवासी मुरादाबाद, प्रमोद कुमार शर्मा निवासी मुजफ्फरनगर, विवेक कुमार निवासी सिद्धार्थनगर, राजकुमार निवासी मेरठ, प्रियंका मिश्रा निवासी वाराणसी, विकास तिवारी निवासी वाराणसी, गोविंद राम निवासी गाजीपुर, मनोज कुमार आर्य निवासी मेरठ, पवन पाल निवासी मुरादाबाद, अरविंद कुमार यादव निवासी मेरठ, लालाराम यादव निवासी बहराइच, अंकित श्रीवास्तव निवासी गोंडा, राजबली यादव निवासी अयोध्या,
सुमित यादव निवासी संभल, विशेष पाल सिंह निवासी बदांयू, विमला त्रिपाठी निवासी बलरामपुर, नित्यानंद शुक्ला निवासी लखनऊ, संजय तिवारी निवासी बलरामपुर, अतुल कुमार सिंह निवासी बलरामपुर, शकील अहमद निवासी बलरामपुर, सलिल सिंह उर्फ टीटू बलरामपुर, जगन्नाथ सिंह निवासी, संजीव कुमार गोयल निवासी संभल व कुमेश कुमार सरोज निवासी प्रतापगढ़ संभल शामिल हैं।
नोटिस में ये भी शामिल
ओम प्रकाश निवासी बाराबंकी, हरि प्रकाश वर्मा निवासी अंबेडकरनगर, राधेश्याम पांडेय निवासी बलरामपुर, गुरु प्रसाद तिवारी निवासी बलरामपुर, अशोक कुमार पांडेय निवासी बलरामपुर, राजेश कुमार सिंह निवासी बलरामपुर, मनीराम तिवारी निवासी बहराइच, रंजीत सिंह कुशवाहा निवासी बांदा, अमित कुमार श्रीवास्तव निवासी वाराणसी, संजय कुमार दुबे निवासी आजमगढ़, दीपिका सिंह निवासी मऊ, मृत्युजंय यादव निवासी वाराणसी, जितेंद्र कुमार कुशवाहा निवासी देवरिया, शिल्पी केसरी निवासी मिर्जापुर, कल्पना मौर्या निवासी मऊ, मितेश कुमार यादव निवासी वाराणसी, संतोष कुमार चंद्र निवासी गोरखपुर, राजकुमार दुबे निवासी बस्ती, धर्मेंद्र मिश्र निवासी देवरिया, सांगा तोमर निवासी गाजियाबाद, प्रेमलता निवासी गोरखपुर, मनोज कुमार सिंह निवासी बहराइच, रितु जैसवार निवासी गोरखपुर, पंकज यादव निवासी सीतापुर और नवल किशोर निवासी जौनपुर को नोटिस भेजा जाएगा।