👉 1. ऐप अपडेट एवं लॉगिन
बी.एल.ओ सबसे पहले अपने मोबाइल में BLO ऐप का वर्ज़न 8.63 अपडेट करेगा और लॉगिन करेगा।
👉 2. विकल्प का चयन
ऐप में लॉगिन करने के बाद “Mapping of Electors with previous SIR” का विकल्प दिखाई देगा।
👉 3. मतदाता सूची देखना
इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद बी.एल.ओ को वर्ष 2025 की मतदाता सूची में 35 वर्ष से अधिक आयु वाले मतदाताओं की सूची दिखाई देगी।
👉 4. मतदाता का चयन एवं विवरण भरना
बी.एल.ओ उन मतदाताओं का चयन करेगा जिनका नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में है।
इसके बाद “Map Elector” पर क्लिक करेगा।
मतदाता का नाम टाइप करके भी चयन किया जा सकता है।
चयन करने के बाद बी.एल.ओ को निम्न जानकारी भरनी होगी:
- 2003 की SIR की विधानसभा संख्या
- भाग संख्या
- 2003 की मतदाता सूची में उस मतदाता की क्रम संख्या
- जानकारी भरने के बाद “Search Details” पर क्लिक करना होगा।
👉 5. सत्यापन प्रक्रिया
- खोज परिणाम आने के बाद “Yes” पर क्लिक करने से मतदाता सत्यापित हो जाएगा।
- सत्यापन के बाद संबंधित मतदाता का नाम ऐप में हरे रंग से प्रदर्शित होगा।
