सीतापुर। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह की बेल्ट से पिटाई करने वाले शिक्षक बृजेंद्र कुमार वर्मा के मामले में पत्नी की तरफ से बुलाई गई महापंचायत स्थगित कर दी गई। पत्नी सीमा वर्मा ने शनिवार को शिक्षक संगठनों व सामाजिक संगठनों की तरफ से महापंचायत करने का एलान किया था। इधर, एक दिन पहले शुक्रवार को शिक्षक संगठनों ने इस महापंचायत में शामिल न होने का एलान कर दिया। इस पर महापंचायत पर संशय के बादल मंडरा रहे थे। सीमा ने सुबह सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से इस मामले में सहयोग करने वाले संगठनों का आभार जताया। किसी कारणवश महापंचायत स्थगित करने की बात कही।
