सीतापुर। बीएसए बेल्ट कांड मामले में अब शिक्षकों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। बीएसए के साथ एक शिक्षिका की एआई से जनरेट फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करने के मामले में दो शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कुछ अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई हो सकती है।
अमर उजाला ने पूर्व में ही एक अक्तूबर के अंक में एआई जनरेटड फोटो शेयर करने वालों पर कार्रवाई होने की बात प्रकाशित की थी। बृहस्पतिवार को इस दिशा में कार्रवाई शुरू हो गई। मिश्रिख के प्राथमिक विद्यालय लखनापुर के सहायक अध्यापक वेद प्रकाश त्रिवेदी व प्राथमिक विद्यालय गजोधरपुर की प्रधानाध्यापिका सगुफ्ता जबी को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने बीएसए व एक शिक्षिका की एआई फोटो को सोशल मीडिया पर खूब वायरल किया। इस मामले की विभागीय जांच में ये दोनों दोषी मिले हैं। प्राथमिक तौर पर इन्हें निलंबित कर दिया गया है। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने बताया कि जांच चल रही है। इसमें और भी कई शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी।

- स्कूल रेडीनस फेज-1 एंडलाइन आकलन 2026: कक्षा 1 शिक्षक 30 अप्रैल तक प्रेरणा ऐप पर DCF से करें मूल्यांकन, देखें यूजर मैन्युअल
- भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय बदला, सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक कक्षाएं
- स्थानांतरण वाले #शिक्षामित्र भाई बहनों के लिए कार्यभार ग्रहण प्रपत्र प्रारूप ✅✅🙏👇👇
- ब्रिज कोर्स _69K पंजीकरण की नई अंतिम तिथि 30 अप्रैल, 2026 की मध्यरात्रि तक बढ़ाई गई……. 🤔
- जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु नियुक्त प्रगणक / पर्यवेक्षकों में नियुक्त प्र०अ० / इं०प्र०अ० को जनगणना ड्यूटी से मुक्त करने के सम्बन्ध में
शिक्षिका के मामले की सीओ कर रहे जांच शिक्षिका ने भी
जिलाधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। इसमें उन्होंने कुछ लोगों पर उनके वीडियो व फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करके बदनाम करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। जिलाधिकारी ने इस मामले की जांच सीओ महमूदाबाद को दी है। सीओ सोशल मीडिया के जरिये पूरे कांड में शेयर करने वालों को चिह्नित कर रहे हैं। इसमें भी कई लोगों पर एफआईआर हो सकती है। सीओ महमूदाबाद वेद प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रकरण की गहनता से जांच की जा रही है।