प्रयागराज। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक बेसिक महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें अवगत कराया कि सेवा के दस वर्ष बीतने के बाद भी प्रयागराज, भदोही, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के अधिकतर जिलों में चयन वेतनमान का लाभ नहीं मिल पा रहा है।

मांगों को लेकर लखनऊ में महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी से भी मिल चुके हैं। सचिव ने उन्हें भरोसा दिया कि दस वर्ष की सेवा पूर्ण करने वालों को चयन
वेतनमान का शीघ्र ही लाभ देने के के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।