60 या 65 पर हों रिटायर, आश्रित को 67 साल तक ही मिलेगी पेंशन
प्रयागराज। केंद्रीय कर्मचारी 60 वर्ष की उम्र में रिटायर हों या 65 वर्ष पर, सेवानिवृत्ति के बाद पेंशनर के निधन पर आश्रित को 67 वर्ष की आयु या अधिकतम सात वर्ष (दोनों में जो भी कम हो) तक ही पूरी पेंशन मिलेगी। पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग की ओर से यह स्पष्टीकरण जारी किया गया है। नियम यह है कि यह कोई पेंशनर 60 वर्ष की आयु में रिटायर होता है और इसके बाद पेंशनर का निधन हो जाता है तो आश्रित को अधिकतम सात वर्ष या निधन होने की तिथि से 67 वर्ष की उम्र पूरी करने तक ही पूरी फैमिली पेंशन का भुगतान किया जाएगा। इस व्यवस्था को लेकर उन विभागों में असमंजस था, जहां सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के तहत सेंट्रल गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम के डॉक्टरों की सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष है। स्पष्टीकरण में कहा है कि इन परिस्थितियों में भी अधिकतम 67 वर्ष की आयु अथवा सात वर्ष (जो भी कम हो) की व्यवस्था लागू रहेगी। एजीयूपी पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक हरिशंकर तिवारी व महामंत्री ऋषीश्वर उपाध्याय का कहना है कि सेवाकाल में कर्मचारी के निधन पर आश्रित को दस साल तक फुल फैमिली पेंशन देने का प्रावधान है।

- वरिष्ठता उस समय कार्यरत विद्यालय में कार्यभार ग्रहण तिथि से ली जाएगी। अर्थात जो विद्यालय में सबसे पहले आया ,वह आउट यानी FIFO पालिसी…, आदेश जारी, देखें
- टीईटी समीक्षा याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से प्रभावित लाखों शिक्षकों के लिए तत्काल विधायी राहत की अपील
- जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों और सुपरवाइजरों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश
- PGT : वि० सं० 02/2022 प्रवक्ता साक्षात्कार कार्यक्रम हुआ जारी
- घूमता आईना : सच में बताना……. मैडम कैसी थी?