अलीगढ़। दिल्ली के रामलीला मैदान में पांच दिसंबर को टीईटी अनिवार्यता के विरोध में होने वाली महारैली में जिले के शिक्षक शामिल होंगे। 50 बसों से शिक्षक दिल्ली जाएंगे। इस बाबत शिक्षक भवन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ अलीगढ़ जिला कार्यकारिणी, ब्लॉक अध्यक्ष और मंत्री की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह व संचालन जिला मंत्री राजेंद्र सिंह अत्री ने किया। मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि रामलीला मैदान दिल्ली में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद शर्मा के नेतृत्व में परिषदीय शिक्षकों की महारैली होगी।
