टीईटी : सांसद चंद्रशेखर से मिलकर दिया ज्ञापन
लखनऊ। देश भर के बेसिक शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) अनिवार्य किए जाने के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन जारी है। अब संसद सत्र में इस मुद्दे को उठाने के लिए टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया व उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से पूरे देश में सांसदों से मिलकर ज्ञापन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को दिल्ली में पदाधिकारियों ने आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद से मिलकर इसके लिए ज्ञापन दिया। इसके बाद आजाद ने संसद में इस मुद्दे को उठाया भी। टीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि शनिवार व रविवार को भी देश और प्रदेश के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के सांसदों को ज्ञापन देंगे।
🛑 एडवोकेट चन्द्रशेखर, आजाद समाज पार्टी (कांशी राम), नगीना (उत्तर प्रदेश) द्वारा टेट अनिवार्यता के मुद्दे को जोरदार तरीके से लोकसभा में उठाया गया। बहुत-बहुत धन्यवाद हृदय से आभार आपका।
#भाजपा #सांसद मा0 #अरविंद_धर्मापुरी (Member of Parliament Nizamabad, Telangana,) जी ने आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री मा0 Dharmendra Pradhan जी से मिलकर “टेट अनिवार्यता” कानून से प्रभावित शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए उचित कदम उठाने की मांग की है।
🛑 #BJP सांसद ने लोकसभा में शिक्षकों को अव्यवहारिक #TET से छूट की मांग की…👇
*ट्विटर अकाउंट और चैनल को फॉलो करें अन्य ग्रुप में शेयर करें👇*