उपर्युक्त विषयक निदेशक, मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण, उ०प्र० लखनऊ के पत्रांकः म०भो०प्रा०/सी-27/2025-26 दिनांक 04.04.2025 का सन्दर्भ ग्रहण करें, जिसके द्वारा अवगत कराया गया है कि पी०एम० पोषण योजनान्तर्गत छात्रों / समुदायों में मौसमी सब्जी के पोषक तत्वों के बारे में जानकारी बढ़ाने, किचेन गार्डेन में उगाई गयी सब्जियों को मिलाते हुए भोजन को अधिक पौष्टिक बनाने, छात्रों में मिल जुल कर कार्य करने की भावना विकसित करने तथा मनोरंजन व व्यायाम के साथ-साथ स्वयं उगाये गये पौधों के प्रति स्वामित्व/जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विद्यालय परिसर में ही किचेन गार्डेन विकसित किये जाने हेतु प्रयास किया जाये।
उल्लेखनीय है कि योजनान्तर्गत किचेन गार्डेन विकसित किये जाने हेतु पूर्व में भी जनपद स्तर पर अन्य विभागों से समन्वय स्थापित करते हुए कन्वर्जेन्स के माध्यम से किचेन गार्डेन विकसित कराये जाने हेतु निर्देश प्रेषित किये गये है। साथ ही विद्यालय में स्थलाभाव की स्थिति में क्यारी व गमलों में भी किचेन गार्डेन विकसित किये जाने के निर्देश दिये गये है। उक्त के सम्बन्ध में पुनः अवगत कराना है कि-
- प्रदेश के योजना से आच्छादित समस्त विद्यालयों में किचेन गार्डेन विकास किये जाने हैं।
- ग्रामीण / शहरी क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों में यह आवश्यक नहीं कि वृहद स्तर पर किचेन गार्डेन विकसित किये जाये, अपितु स्थलाभाव की स्थिति में पोली / ग्रो बैग, मटके, बोरे, जूट के थैले, क्यारी एवं गमलों में भी सब्जी के पौधे उगाये जा सकते है।
- स्थान की उपलब्धता की स्थिति में विभिन्न प्रकार के फल/सब्जी यथा-अमरूद, आंवला, पपीता, केला, सहजन, करीपत्ता इत्यादि भी किचेन गार्डेन में सम्मिलित किये जा सकते है।
- स्वैच्छिक रूप से ग्राम प्रधान / समुदाय / शिक्षक/ रसोइया/छात्र समूह / सी०एस०आर० के सहयोग से किचेन गार्डेन का सफलतापूर्वक रखरखाव का कार्य भी किया जा सकता है।
- बेसिक शिक्षा विभाग/अन्य विभाग के अन्तर्गत समन्वय कर अन्य योजनाओं यथा-मनरेगा, आई०सी०डी०एस०, इको क्लब इत्यादि के अन्तर्गत किचेन गार्डेन विकसित किये जाने में सहयोग प्राप्त किया जा सकता है।
- विभिन्न संस्थाओं के सी०एस०आर० फण्ड के माध्यम से भी उक्त कार्य को किया जा सकता है।
अतः आप सभी को निर्देशित किया जाता है कि पी०एम० पोषण योजना से आच्छादित समस्त विद्यालयों में किचेन गार्डेन विकसित कराये जाने की फोटोग्राफ्स सहित सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करे।
संलग्नकः उक्तवत्
