झांसी। शासन ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम तय कर बुंदेलखंड विवि भेज दिया है। 10 फरवरी से 10 मार्च तक ऑनलाइन फार्म भरवाए जाएंगे। एक से 25 जून तक काउंसिलिंग होगी।
प्रवेश परीक्षा को लेकर कुलपति ने सोमवार को डेढ़ घंटे तक बैठक की। 4.50 लाख से ज्यादा आवेदन भरवाने की योजना बनाई। गत वर्ष आवेदन के समय आई दिक्कतों को दूर करने के भी निर्देश दिए।

उच्च शिक्षा विभाग के विशेष सचिव गिरिजेश कुमार त्यागी ने संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भेजा है, जिसके तहत एक फरवरी से पूरे कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। 20 से
30 मई तक आएगा परिणाम 1 से 25 जून तक होगी काउंसिलिंग
सौंपी गई परीक्षा कराने की जिम्मेदारी
प्रो. एसपी सिंह को स्टेट कॉर्डिनेटर, कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार राज्य नोडल अधिकारी, प्रो. सौरभश्रीवास्तव व प्रो. डीके भट्ट स्टेट कॉर्डिनेटर तथा डॉ. सुनील त्रिवेदी कंट्रोल रूम प्रभारी बनाए गए हैं।
25 अप्रैल के बीच प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। 25 से 30 मई तक परिणाम जारी किया जाएगा। एक से 25 जून तक काउंसिलिंग कराई जाएगी और प्रवेश की अंतिम तिथि 28 जून होगी। शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार एक जुलाई से पठन-
पाठन शुरू किया जाएगा।
सोमवार को कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय व कुलसचिव ज्ञानेंद्र कुमार ने स्टेट कॉर्डिनेटर आदि के साथ बैठक की। तकनीकी टीम से कहा गया कि गत वर्ष की तरह फॉर्म भरने में आने वाली दिक्कत नहीं होनी चाहिए। आवेदन फॉर्म खुलने से पहले सॉफ्टवेयर की हर स्तर से तकनीकी जांच कर ली जाए।
गत वर्ष करीब 40 हजार विद्यार्थियों ने फॉर्म भरने के लिए पंजीकरण किया था, मगर आवेदन नहीं किए जा सके थे। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा का कार्यक्रम शासन से मिल गया है। इस बार गत वर्ष से ज्यादा अभ्यर्थियों के फार्म भरवाने का लक्ष्य है। तकनीकी खामी न आए, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।