लखनऊ : प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति आनलाइन दर्ज होगी। नई व्यवस्था के तहत शिक्षक स्कूल खुलने के निर्धारित समय से एक घंटे के भीतर आनलाइन उपस्थिति दर्ज – कर सकेंगे। एक घंटे बाद सिस्टम अपने आप लाक हो जाएगा। नेटवर्क बाधित क्षेत्रों के लिए आफलाइन मोड की सुविधा भी दी गई है, जिसमें दर्ज उपस्थिति नेटवर्क उपलब्ध होते ही स्वतः आनलाइन सिंक हो जाएगी। यानी शिक्षक यदि स्कूल पहुंचने में एक – घंटे की देरी भी करते हैं, तो उन्हें अनुपस्थित नहीं माना जाएगा। यह – बदलाव स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी की अध्यक्षता में गठित उच्चस्तरीय समिति की संस्तुतियों के आधार पर लागू किया गया है।

शिक्षकों की उपस्थिति प्रणाली को और अधिक सरल, पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने के लिए शासन ने नए निर्देश जारी – किए हैं। इसके अनुसार विद्यालय की उपस्थिति प्रधानाध्यापक
नेटवर्क बाधित क्षेत्रों में आफलाइन मोड की सुविधा
आनलाइन उपस्थिति पर बनी समिति की संस्तुति पर निर्णय
द्वारा दर्ज की जाएगी। यदि कोई प्रधानाध्यापक किसी कारण से यह कार्य करने में असमर्थ होता है, तो उससे जिम्मेदारी वापस लेकर यह दायित्व किसी अन्य शिक्षक को सौंपा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी शिक्षक के विरुद्ध अनुपस्थिति के मामले में बिना कारण बताओ नोटिस जारी किए और शिक्षक की बात सुने बिना कोई भी कार्रवाई नहीं की जाएगी। उपस्थिति व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए स्कूल शिक्षा महानिदेशक की अध्यक्षता में एक तकनीकी समिति का गठन किया जाएगा, समिति माध्यमिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में लागू डिजिटल उपस्थिति प्रणाली को प्राथमिक शिक्षा में लागू करने के लिए आवश्यक प्लेटफार्म तैयार करेगी।