Home PRIMARY KA MASTER NEWS 10 साल सेवा पूरी, चयन वेतनमान अब भी लटका: 60 हजार शिक्षक परेशान

10 साल सेवा पूरी, चयन वेतनमान अब भी लटका: 60 हजार शिक्षक परेशान

by Manju Maurya

लखनऊ : परिषदीय विद्यालयों में 10 वर्ष की सेवा पूरी करने के बाद शिक्षक जिस चयन वेतनमान के हकदार हैं, तकनीकी दिक्कतों और विभागीय उदासीनता के कारण उससे वंचित हैं। मानव संपदा पोर्टल पिछले 20 दिनों से बंद है, जिसके चलते प्रदेश में करीब 55 से 60 हजार शिक्षक चयन वेतनमान से वंचित हैं। इससे न केवल उनकी वेतन बढ़ोतरी रुक गई है बल्कि उनकी सेवा सूची और पदोन्नति पर भी जोखिम बना हुआ है। शिक्षक परेशान हैं।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि परिषदीय शिक्षकों की पहली नियुक्ति सात नवंबर 2015 को हुई थी। सात नवंबर 2025 को उनका दस वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है, लेकिन चयन वेतनमान नहीं मिल सका है। उन्होंने बताया कि चयन वेतनमान मिलने पर शिक्षकों का वेतन 2500 से 3000 रुपये तक बढ़ जाएगा।

अनिल यादव ने बताया कि मानव संपदा पोर्टल बंद होने से सत्यापन की प्रक्रिया नहीं हो पा रही है। चयन वेतनमान दिए जाने से पहले सेवा सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जानी अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ विगत कई दिनों से मानव संपदा पोर्टल को दुरुस्त कराने की मांग कर रहा है, लेकिन विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

60 हजार शिक्षक परेशान, मानव संपदा पोर्टल 20 दिनों से बंद

परिषदीय विद्यालयों के 72,825 चयनित शिक्षकों में से हजारों शिक्षक सितंबर 2025 में दस वर्ष की सेवा पूरी कर चुके हैं, जबकि जूनियर हाईस्कूलों के लगभग 29 हजार विज्ञान और गणित शिक्षक जुलाई 2025 में 10 वर्ष पूरे कर चुके हैं, फिर भी उनका चयन वेतनमान लंबित है। मानव संपदा पोर्टल के ठप पड़ने से चयन वेतनमान की प्रक्रिया पूरी तरह रुक गई है।

इससे शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। चयन वेतनमान न मिलने से शिक्षकों का आर्थिक नुकसान हो रहा है। शिक्षक संगठन मांग कर रहे हैं कि पोर्टल को तत्काल दुरुस्त कराया जाए और लंबित चयन वेतनमान स्वीकृत किए जाएं।

शिक्षकों ने कहा है कि यदि शीघ्र चयन वेतनमान स्वीकृत नहीं किया गया तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने को विवश होंगे। संगठन का कहना है कि ऑनलाइन तकनीकी प्रणाली स्वीकार्य है, लेकिन इसके संचालन में लापरवाही से शिक्षकों को परेशानी हो रही है। संगठन ने मांग की है कि भविष्य में इस तरह की समस्या न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी की जाए और समयबद्ध तरीके से सभी लंबित चयन वेतनमान जारी किए जाएं।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar