प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित सहायक अध्यापक प्रशिक्षित स्नातक (एलटी ग्रेड) प्रारंभिक परीक्षा-2025 में अनुचित साधनों के साथ और नकल करते पकड़े गए चार परीक्षार्थियों का अभ्यर्थन निरस्त करने के साथ उन्हें स्थायी रूप से डिबार कर दिया गया है। इस आदेश की प्रति संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) एवं अन्य राज्य आयोगों को भी भेज दी गई है, यानी ये दूसरे आयोगों की परीक्षाओं में भी शामिल नहीं हो पाएंगे।

- मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना, आवेदन के चरण…..
- शिक्षकों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा की नई पहल, कैशलेस चिकित्सा कार्ड का डिज़ाइन जारी
- मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के संबंध में।
- राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा के शैक्षिक सत्र 2026-27 में नेशनल स्कालरशिप पोर्टल (एन०एस०पी०) खुलने के सम्बन्ध में।
- विभागीय आदेश के उपरांत ही निम्नलिखित प्रक्रिया अपनाए—-आवेदन एवं E-KYC की सम्पूर्ण प्रक्रिया, देखें 👇
छह दिसंबर को आयोजित हिंदी विषय की परीक्षा में कानपुर के कैलाश नाथ बालिका इंटर कॉलेज केंद्र पर संतोष कुमार नामक अभ्यर्थी के स्थान पर अमर राज सोनकर एग्जाम देते हुए पकड़ा गया था। सात दिसंबर को आयोजित विज्ञान विषय की परीक्षा में कानपुर
के ही खालसा गलर्स इंटर कॉलेज केंद्र पर ऋतु श्रीवास्तव के पास से मोबाइल मिला था।
सात दिसंबर को संस्कृत विषय की परीक्षा में ईश्वर शरण इंटर कॉलेज केंद्र पर रसना सिंह नामक अभ्यर्थी के आधार कार्ड में दूसरे का नाम था। इसी तरह से छह दिसंबर को गणित विषय की परीक्षा में प्रयागराज के ही प्रयाग महिला विद्यापीठ इंटर कॉलेज केंद्र पर प्रवेश कुमार की जगह प्रमोद कुमार पौद्दार एग्जाम देते हुए पकड़ा गया था। इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में उसी दिन एफआईआर लिखाई गई थी।