Home PRIMARY KA MASTER NEWS गलत नाम जुड़े नहीं, सही वोटर छूटे नहीं:योगी

गलत नाम जुड़े नहीं, सही वोटर छूटे नहीं:योगी

by Manju Maurya

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा पदाधिकारियों और बूथ के कार्यकर्ताओं से कहा कि एसआईआर को लेकर सतर्क रहें। किसी भी तरह गलत नाम सूची में जुड़ने नहीं चाहिए और सही नाम छूटने नहीं चाहिए। भाजपा कार्यकर्ता डोर-टू-डोर मतदाता सूची लेकर पहुंचें।

योगी शुक्रवार दोपहर बाद योगिराज बाबा गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह में एसआईआर अभियान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। बैठक में भाजपा महानगर के सात मंडलों के पदाधिकारी-कार्यकर्ता शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियों का नाम ससुराल में शिफ्ट हो रहा है तो जो बहू आई हैं, उनका नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल कराएं। पहली जनवरी तक जिनकी उम्र 18 साल पूरी हो रही है, उनका नाम भी वोटर लिस्ट में शामिल कराएं। उन्होंने कुछ मोहल्लों का नाम लेकर कहा कि जो बूथ काफी दूर हैं, उसे लेकर शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी को दर्ज कराएं।

ऐसे प्रयासों से मतदाताओं को सहूलियत होगी और वोट प्रतिशत बढ़ाने में मदद मिलेगी।

लोकतंत्र को कमजोर करने वाले अनर्गल टिप्पणी कर रहे

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग लोकतंत्र को कमजोर करना चाहते हैं, वही लोग एसआईआर पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। वह जीते तो उनका पुरुषार्थ और अगर वह हारते हैं तो इवीएम को दोषी ठहराते हैं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों का यही एकमात्र मुद्दा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र मजबूत होगा देश मजबूत होगा। विपक्षी पार्टियां नहीं चाहतीं कि लोकतंत्र मजबूत हो। मुख्यमंत्री ने एसआईआर अभियान को एक राष्ट्रीय जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में सभी को अपना योगदान देना होगा।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar