Home PRIMARY KA MASTER NEWS Primary ka master: शिक्षकों के पास पहले से 42 काम अब कुत्तों की निगरानी का फरमान

Primary ka master: शिक्षकों के पास पहले से 42 काम अब कुत्तों की निगरानी का फरमान

by Manju Maurya

लखनऊः मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान से अभी छुटकारा मिला ही नहीं था कि शिक्षकों के लिए कुत्तों की निगरानी का नया फरमान उनकी नींद उड़ाए हुए है। शिक्षा देने के मूल कार्य के इतर पहले से ही 42 अन्य कार्यों की जिम्मेदारी निभाने वाले शिक्षकों की पीड़ा को शिक्षक नेता शासन तक पहुंचाने के लिए विरोध की रणनीति में जुटे हैं।

परिषदीय स्कूलों के शिक्षक केवल बच्चों को पढ़ाते ही नहीं दिखेंगे, बल्कि सड़कों पर आवारा कुत्तों की खोज और प्रभावित स्थलों की गिनती करते हुए भी नजर आएंगे। शासन के आदेशानुसार, उच्चतम न्यायालय में दाखिल जनहित याचिका के अनुपालन में शहरी क्षेत्रों में आवारा कुत्तों की पहचान, रोकथाम और नियंत्रण के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। बेसिक शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। शिक्षा निदेशक (बेसिक) के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

पहले से कर रहे वेसहारा मवेशियों की निगरानी शिक्षक पहले से ही बेसहारा मवेशियों की निगरानी समेत 42 कामों की जिम्मेदारी पहले से ही है। खातों की फीडिंग, बच्चों की फोटो अपलोड करने, हाउस होल्ड सर्वे, स्कूल चलो अभियान रैली, अभिभावक संपर्क, प्रेरणा पोर्टल पर विवरण फीडिंग, अभिभावकों के बैंक खातों की पोर्टल पर फीडिंग, मिड-डे मील की व्यवस्था, कंपोजिट ग्रांट से खरीद, एसएमसी की बैठक, पीटीए की बैठक, रसोइयों का चयन, एसएमसी खाते का प्रबंधन, मिड डे मील के खाते का प्रबंधन, बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी, जनगणना चुनाव ड्यूटी, संकुल व बीआरसी की बैठक, वित्तीय खातों का हिसाब करना, विद्यालय के अभिलेख तैयार करना, विद्यालय

की रंगाई-पुताई, मिशन शक्ति के कार्यक्रम, अमृत महोत्सव कार्यक्रम, स्कूल रेडीनेस कार्यक्रम व शिक्षक डायरी भरने, कांवड़ यात्रा, बहुत साथ सजा ड्यूटी, गौशालाओं के लिए भूसे की व्यवस्था करना, पल्स पोलियो, टीकाकरण ड्यूटी, राशन वितरण ड्यूटी, सामूहिक विवाह में बहू की मेकअप ड्यूटी, मेला ड्यूटी, भवन निर्माण, पशु गणना, पालीटेक्निक ड्यूटी, डीएलएड परीक्षा ड्यूटी के साथ ही अन्य कार्य पहले से ही कर रहे हैं।

आदेश जारी हुआ है या नहीं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। शासन की ओर से यदि आदेश मिलता है तो शिक्षकों को आवारा कुत्तों की निगरानी और पकड़ने में लगाया जाएगा। शासन के आदेश का अनुपालन करना मेरी जिम्मेदारी है।

विपिन कुमार, वेसिक शिक्षा अधिकारी

बोले शिक्षक नेता

कई विद्यालय ऐसे हैं जहां या तो शिक्षक नहीं हैं या फिर एकल शिक्षक की व्यवस्था है। पढ़ाई पहले से ही प्रभावित चल रही है। ऐसे में शिक्षकों की ड्यूटी आवारा कुत्तों की निगरानी व पकड़ने में लगाना उचित नहीं है। मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर शिक्षकों को शिक्षण कार्य में ही लगाने की अपील की जाएगी। ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

विनय कुमार सिंह, प्रदेश अध्यक्ष, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar