Home PRIMARY KA MASTER NEWS टीईटी को बनेगी समय सारणी नियुक्त होंगे विजिलेंस अधिकारी

टीईटी को बनेगी समय सारणी नियुक्त होंगे विजिलेंस अधिकारी

by Manju Maurya

प्रयागराज उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डा. प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई पहली बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 29-30 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के आयोजन को लेकर शीघ्र समय सारिणी तैयार करने के निर्देश परीक्षा नियंत्रक को दिए गए हैं। इसके साथ ही वर्ष 2022 की प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) एवं प्रवक्ता संवर्ग (पीजीटी) परीक्षा आयोजन की समयसारिणी भी आयोग के समक्ष शीघ्र प्रस्तुत की जाएगी। आयोग के कार्यों को अधिक पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आंतरिक विजिलेंस प्रणाली स्थापित करने का महत्वपूर्ण निर्णय भी बैठक में लिया गया। इसके तहत आयोग में विजिलेंस अधिकारी की नियुक्ति की जाएगी, जो परीक्षा प्रक्रिया सहित अन्य प्रशासनिक कार्यों की निगरानी करेंगे। परीक्षा स्थगित होने की चर्चा पर अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि बैठक में टीईटी स्थगित करने का निर्णय नहीं लिया गया है।

स्थगित एवं प्रस्तावित परीक्षाओं के आयोजन की समयसारिणी तैयार करने के लिए अन्य आयोगों एवं भर्ती संस्थाओं के परीक्षा कैलेंडर

नए अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई शिक्षा सेवा चयन आयोग की पहली बैठक में कई निर्णय

का अध्ययन कर एक समन्वित कार्यक्रम आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने को कहा गया है। समय सारिणी के आधार पर आयोग परीक्षाओं की तिथियां निर्धारित करेगा। इसके अलावा आगामी परीक्षाओं के आयोजन के लिए परीक्षा केंद्रों के चयन, परीक्षा एजेंसियों का चयन तथा अन्य व्यवस्थाओं को समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पूरा करने पर भी जोर दिया गया। आयोग की मंशा है कि कि सभी परीक्षाएं पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता और शुचिता के साथ आयोजित हों तथा इसके लिए एक व्यवस्थित परीक्षा कैलेंडर जारी किया जा सके। उपसचिव एवं आयोग के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार सिंह के अनुसार बैठक में विज्ञापन संख्या 51 के अंतर्गत असिस्टेंट प्रोफेसर के साक्षात्कार को लेकर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि लंबित बिंदुओं का परीक्षण कर इस पर शीघ्र निर्णय लिया जाएगा। इसके अतिरिक्त न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में अन्य लंबित प्रकरणों पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar