Home News साइबेरियन हवाओं से सर्दी और ढाने लगी सितम, आगे भी राहत नहीं; ऑरेंज अलर्ट जारी

साइबेरियन हवाओं से सर्दी और ढाने लगी सितम, आगे भी राहत नहीं; ऑरेंज अलर्ट जारी

by Manju Maurya

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में ‘कोल्ड डे’ जैसे हालात हो गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बहराइच में दिन का पारा 12.8 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। प्रदेश के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश भी शीत लहर और कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। स्थित यह है कि दिन और रात के तापमान में करीब तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया है। गोरखपुर में सोमवार को दिन का तापमान लगातार 13वें दिन सामान्य से नीचे बना रहा। इसमें से 11 दिन तो कोल्ड डे (शीत दिवस) और सीवियर कोल्ड डे (अति शीत दिवस) के रहे हैं। सोमवार को दिन का तापमान सामान्य से 6.4 डिग्री कम 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए भी आरेंज अलर्ट जारी किया है।

पूर्वी यूपी में रूस के साइबेरिया से आ रहीं हवाओं ने सर्दी के सितम में इजाफा कर दिया है। पश्चिम से आ रही इन हवाओं के कारण कोहरे का घनत्व बढ़ गया है। सोमवार को दोपहर बाद कोहरे के बेहद घने बादलों ने आसमान को ढंक लिया। सर्द हवाओं के कारण कोहरा बारिश की रिमझिम बूंद की तरह गिरता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिन पूर्वी यूपी में बेहद घना कोहरा छाया रहेगा। इससे दृश्यता बेहद कम रहेगी। इस दौरान तापमान में गिरावट होगी। पूर्वी यूपी में शीत दिवस एवं अति शीत दिवस हो सकता है।

 उधर, पिछले चार दिनों से घने कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। बीते 24 घंटे में ही रात के तापमान में 0.5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। इसकी वजह वायुमंडल में घने कोहरे के बादल हैं। जिस कारण गर्म हवाएं ऊपरी वायुमंडल में शिफ्ट नहीं हो पा रही हैं।

सक्रिय हो रहा एक और पश्चिमी विक्षोभ

मौसम विशेषज्ञ केसी पांडेय ने बताया कि अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मंगलवार को पाकिस्तान व अफगानिस्तान में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका प्रभाव पूर्वी यूपी पर पड़ेगा। इससे तापमान में और गिरावट होगी। खास तौर से न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जाएगी। इससे रात में गलन बढ़ जाएगी।

दिल्ली की दो उड़ानें निरस्त, 13 घंटे लेट हुई गोरखधाम

खराब मौसम के चलते सोमवार को उड़ानें निरस्त होने और ट्रेनों की लेटलतीफी के चलते यात्रियों को सांसत हुई। दिल्ली से आने वाली स्पाइस और इंडिगो की एक-एक उड़ानें निरस्त रहीं। फ्लाइट निरस्त होने की जानकारी एयरलाइंस की ओर से सुबह ही भेज दी गई थी, इसके बावजूद काफी संख्या में यात्री एयरपोर्ट पहुंच गए। उड़ान रद्द होने की सूचना मिलने पर यात्रियों ने जमकर नाराजगी जताई।

सुबह दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट और इंडिगो की फ्लाइट निरस्त रही। इस वजह से गोरखपुर से दिल्ली की भी उड़ान नहीं हो सकी। इसके साथ ही इंडिगो की मुंबई से आने वाली फ्लाइट एक घंटे की देरी से आई।

 गोरखपुर से मुंबई इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे 19 मिनट की देरी से शाम 5:19 बजे उड़ान भरी। वहीं, स्पाइसजेट की फ्लाइट ने भी मुंबई के लिए तीन घंटे की देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट निदेशक संजय कुमार ने बताया कि उड़ानों के रद्द होने की जानकारी विमानन कंपनियों की तरफ से या​त्रियों को भेज दी गई थी। खराब मौसम के कारण सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई सांसत

रविवार को बठिंडा से चलकर दिल्ली होकर गोरखपुर आने वाली गोरखधाम इस कदर लेट हुई कि दिल्ली में रात 9.20 बजे पहुंचने के बजाए सोमवार को सुबह छह बजे पहुंची। यह ट्रेन 13 घंटे लेट होकर रात 11 बजे गोरखपुर पहुंची। लेट-लतीफी से 400 से अधिक यात्रियों को रातभर प्लेटफार्म पर ही गुजारना पड़ा। जबकि पूरे रास्ते में यात्री चाय-पानी को भी तरस गए। गोरखधाम के साथ ही गोरखपुर से दिल्ली जाने वाली वैशाली, क्लोन भी करीब छह घंटे तक लेट हुई। वहीं गोरखपुर से रवाना हुई वैशाली चार घंटे की देरी से नई दिल्ली पहुंची। इसके चलते कई यात्रियों की आगे की ट्रेन छूट गई।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar