इस समय जनपद के विभिन्न विकासखंडों में *वरिष्ठता सूची* के लिए सूचनाएं ली जा रही हैं..
* जिन विद्यालयों में *150 से अधिक छात्र संख्या* है, वहां पर *स्थाई हेडमास्टर* की नियुक्ति की जानी है।
* इसके अलावा *150 से कम छात्र संख्या पर* विद्यालय के *वरिष्ठ शिक्षक को प्रभार* दिया जाएगा।
इसके लिए *जिले में दो चरणों में वरिष्ठता सूची* तैयार की जा रही है। इसमें प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापकों की वरिष्ठता सूची बन रही है। *यह पद प्रमोशन के जरिये भरे जाएंगे।*
ऐसे *जूनियर विद्यालय* जहां पर 100 से अधिक छात्र संख्या है और स्थाई हेडमास्टर नहीं है, वहां पर प्रमोशन के जरिये पद भर दिया जाएगा।
