Home News लेखपालों को अपने हल्के में रहने को मिलेगा कमरा

लेखपालों को अपने हल्के में रहने को मिलेगा कमरा

by Manju Maurya

प्रयागराज,  । लेखपालों को अब अपने कार्यस्थल पर रहने के लिए परेशान नहीं होना होगा। उनके रहने के लिए जिला प्रशासन हल्के में बने सरकारी भवनों में कक्ष का बंदोबस्त करेगा। शासन ने इसके लिए सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है। इस निर्देश में सुझाव है कि पहले ग्राम पंचायत भवन में खाली कमरों में जगह दी जाए। अगर पंचायत भवन उस हल्के से दूर है, जहां पर तैनाती है तो करीब ही सरकारी भवन में रहने का प्रबंध किया जाएगा।

आयुक्त राजस्व परिषद की ओर से सभी जिलाधिकारियों को एक पत्र जारी किया गया है। जिसमें निर्देश दिया गया है लेखपालों के रहने के लिए पंचायत भवन में एक खाली कमरे में उनके ठहरने का प्रबंध किया जाए। अगर ठहरने के लिए जगह नहीं है तो उपलब्ध जगह पर एक कमरे का निर्माण कराया जाए। यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिस हल्के में तैनाती हो, वहां से पंचायत भवन दूर हो, ऐसे में तैनाती वाले हल्के के करीब एक जगह तय की जाए। जहां पर कमरे का निर्माण हो। ऐसा इसलिए किया गया है जिससे लेखपाल अपने हल्के के पास रहें और रात बिरात किसी समस्या पर वहां जाएं और उसका समाधान कराएं। कई मामलों में देखा गया है कि रात के वक्त जमीन विवाद गहरा जाता है, जबकि जगह न होने के कारण लेखपाल दूर रहते हैं। ऐसे में त्वरित कार्रवाई नहीं हो पाती है। जिससे समस्या होती है। इस बारे में सीआरओ संजीव कुमार पांडेय का कहना है कि पत्र मिल गया है।

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar