विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश शासन, सामान्य प्रशासन अनुभाग लखनऊ के विज्ञप्ति संख्या-46/तीन-2026 दिनांक 12 जनवरी, 2026 द्वारा वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2(11) में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के कमांक-2 पर मकर संकान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2028 (बुधवार) को निर्बन्धित अवकाश घोषित किया गया है। शासन स्तर पर सम्यक विचारोपरान्त मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किये जाने का निर्णय लिया गया है।
अतः शासन के उक्त विज्ञप्ति के क्रम में वर्ष 2026 हेतु घोषित अवकाशों की सूची के प्रस्तर-2 (11) में वर्ष 2026 के लिए निर्बन्धित अवकाश की सूची के कमांक-2 पर मकर संक्रान्ति के अवसर पर दिनांक 14 जनवरी, 2026 (बुधवार) को घोषित निर्बन्धित अवकाश के स्थान पर दिनांक 15 जनवरी, 2026 (गुरुवार) को निगोशिएबुल इन्स्ट्रुमेन्ट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाता है।
यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
