Home PRIMARY KA MASTER NEWS सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’, केंद्र ने जारी किए नए दिशानिर्देश

सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’, केंद्र ने जारी किए नए दिशानिर्देश

by Manju Maurya

राष्ट्रगान से पहले वंदे मातरम् के सभी छह छंद गाना जरूरी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने निर्देश दिया है कि जब भी राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एक साथ गाए या बजाए जाएं तो बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा लिखे गए राष्ट्रगीत के सभी छह छंद पहले गाए जाएं।

आदेश में मंत्रालय ने पहली बार राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गायन को लेकर प्रोटोकॉल तय किए हैं, जिसके तहत राष्ट्रपति के आगमन, तिरंगा फहराए जाने और राज्यपालों के भाषण जैसे आधिकारिक कार्यक्रमों में राष्ट्रगीत के सभी छह छंद (कुल अवधि तीन मिनट 10 सेकंड) गाए जाएंगे। यह आदेश बीती 28 जनवरी को जारी किया गया था।

स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत के गायन से हो

मंत्रालय ने कहा, जहां राष्ट्रगीत गाया जाएगा, वहां सभी को सावधान की मुद्रा में खड़ा होना होगा। मगर किसी समाचार रील या वृत्तचित्र के दौरान राष्ट्रगीत फिल्म के हिस्से के रूप में बजाया जाए तो दर्शकों से खड़े होने की अपेक्षा नहीं है। स्कूलों में दिन की शुरुआत राष्ट्रगीत के गायन से होगी।

सरकारी कार्यक्रमों में अनिवार्य होगा ‘वंदे मातरम’, केंद्र ने जारी किए नए दिशानिर्देश

केंद्र सरकार ने राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब सरकारी कार्यक्रमों, सरकारी स्कूलों के आयोजनों तथा अन्य औपचारिक सरकारी समारोहों में ‘वंदे मातरम’ बजाया जाना अनिवार्य होगा।

निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रगीत बजने के दौरान सभी उपस्थित व्यक्तियों को उसके सम्मान में खड़ा होना होगा।

पूरा संस्करण बजाने का निर्देश

नए नियमों के तहत अब ‘वंदे मातरम’ का छह पैराग्राफ वाला पूर्ण संस्करण, जिसकी अवधि लगभग 3 मिनट 10 सेकंड है, बजाया जाएगा। अब तक प्रचलित व्यवस्था में मूल गीत के छह पैराग्राफ में से केवल पहले दो पैराग्राफ ही गाए या बजाए जाते थे।

पूर्ण संस्करण में दुर्गा सहित तीन हिंदू देवियों का उल्लेख है। सरकार का कहना है कि राष्ट्रगीत के सम्मान और उसकी मूल भावना को बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है।

इन नए दिशानिर्देशों के बाद सरकारी आयोजनों की रूपरेखा में बदलाव देखने को मिल सकता है।

‘वंदे मातरम’ का छह पैराग्राफ वाला पूर्ण संस्करण

1.
वन्दे मातरम्।
सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम्,
शस्यश्यामलां मातरम्।
वन्दे मातरम्॥

2.
शुभ्रज्योत्स्ना पुलकित यामिनीम्,
फुल्लकुसुमित द्रुमदलशोभिनीम्,
सुहासिनीं सुमधुर भाषिणीम्,
सुखदां वरदां मातरम्।
वन्दे मातरम्॥

3.
सप्तकोटि कण्ठ कलकल निनाद कराले,
द्विसप्तकोटि भुजैर्धृत खरकरवाले,
अबला केनो मा एतो बले?
बहुबल धारिणीं नमामि तारिणीं,
रिपुदलवारिणीं मातरम्।
वन्दे मातरम्॥

4.
त्वं हि विद्या, त्वं हि धर्म,
त्वं हि हृदि, त्वं हि मर्म,
त्वं हि प्राणा शरीरे।
बाहुते त्वं मा शक्ति,
हृदये त्वं मा भक्ति,
तोमारई प्रतिमा गढ़ि मन्दिरे-मन्दिरे।
वन्दे मातरम्॥

5.
त्वं हि दुर्गा दशप्रहरणधारिणी,
कमला कमलदलविहारिणी,
वाणी विद्यादायिनी, नमामि त्वाम्।
नमामि कमलाम्, अमलाम्, अतुलाम्,
सुजलां सुफलां मातरम्।
वन्दे मातरम्॥

6.
श्यामलां सरलां सुस्मितां भूषिताम्,
धरणीं भरणीं मातरम्।
वन्दे मातरम्॥

Related Articles

PRIMARY KA MASTER NOTICE

✍नोट :- इस ब्लॉग की सभी खबरें Google search से लीं गयीं, कृपया खबर का प्रयोग करने से पहले वैधानिक पुष्टि अवश्य कर लें, इसमें BLOG ADMIN की कोई जिम्मेदारी नहीं है, पाठक ख़बरे के प्रयोग हेतु खुद जिम्मेदार होगा!

PRIMARY KA MASTER

PRIMARY KA MASTER | primary ka master current news | primarykamaster | PRIMARY KA MASTER NEWS | primarykamaster news | up primary ka master | primary ka master | up ka master | uptet primary ka master | primary ka master com | प्राइमरी का मास्टर | basic siksha news | upbasiceduparishad |up basic news | basic shiksha parishad | up basic shiksha parishad | basic shiksha | up basic shiksha news | basic shiksha parishad news | basic news | up basic shiksha | basic shiksha news today | बेसिक शिक्षा न्यूज | बेसिक शिक्षा समाचार |basicshikshakparivar| basic shikshak parivar | basic shiksha samachar | basic ka master | basic shiksha com | up basic education news | basic shiksha vibhag | up basic shiksha latest news | Basicshikshak | up basic shiksha parishad news | uptet news | uptet latest news | uptet help | uptet blog | up tet news| updatemarts | update mart | SUPER TET | uptet latest news | uptetnews | www updatemarts com| updatemartsnews | ctet | d.el.ed | updeled | tet news | gurijiportal | upkamaster | basicshikshakhabar | primarykateacher | Shikshamitra | up shiksha mitra | shikhsa mitra news | govtjobsup | rojgarupdate | sarkari results | teachersclubs | sarkari master | sarkariresults| shasanadesh | tsctup |basicmaster | Basicguruji | sarkari rojgar