पेपर रिवीजन के लिए छात्र 15 मिनट रखें, कुछ नया न पढ़ें
लखनऊ, कासं। यूपी बोर्ड के परीक्षार्थियों के लिए विज्ञान चेतना हेल्प लाइन की शुरुआत सोमवार को हुई। हेल्पलाइन पर कॉल कर अलग-अलग विषयों से जुड़े सवाल छात्रों ने विशेषज्ञों से पूछे। शिक्षा भवन में आयोजित हेल्पलाइन का जेडी डॉ. प्रदीप कुमार और मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने उदघाटन किया। 130 परीक्षार्थियों ने समाधान पाया। केमिस्ट्री प्रवक्ता डॉ. दिनेश कुमार, फिजिक्स के सौरभ प्रताप सिंह,जीव विज्ञान की प्रवक्ता दीप्ति विश्वकर्मा, गणित प्रवक्ता पवन कुमार तिवारी एवं अंग्रेजी की प्रवक्ता वंदना तिवारी ने जवाब दिए।