उत्तर पुस्तिकाओं पर कक्ष निरीक्षक संख्या अंकित किये जाने के सम्बंध में।
कक्ष निरीक्षकों को उत्तर-पुस्तिकाओं पर दर्ज करनी होगी आईडी संख्या
प्रयागराज। यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा में उत्तर पुस्तिकाओं में अब कक्ष निरीक्षकों को आईडी संख्या अंकित करनी होगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव भगवती सिंह ने बुधवार को प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी कर यह जानकारी दी। कहा कि बोर्ड परीक्षा 2026 की उत्तर पुस्तिकाओं के कवर पृष्ठ पर हाईस्कूल में क्रम संख्या 11 और इंटरमीडिएट में क्रम संख्या 10 पर कक्ष निरीक्षक का पूरा नाम, कक्ष संख्या एवं हस्ताक्षर हेतु स्थान में संख्या के सापेक्ष कक्ष निरीक्षक के परिचय पत्र पर मुद्रित क्रमांक लिखा जाएगा