सरकारी स्कूल में घुसकर पूर्व सैनिक ने 8वीं के दो छात्रों को उल्टा लटकाया
बरेली। उच्च प्राथमिक विद्यालय भरतौल में घुसकर पूर्व सैनिक ने दो छात्रों को खिड़की के सहारे उल्टा लटका दिया। विरोध पर शिक्षिकाओं व एक छात्र की मां से अभद्रता कर दी। मामले में अभिभावकों और शिक्षिकाओं की ओर से तहरीर मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटनाक्रम सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे शुरू हुआ। तब भरतौल गांव निवासी 75 वर्षीय पूर्व सैनिक बगैर अनुमति के विद्यालय परिसर में घुस आया। उसने सीधे कक्षाओं में प्रवेश किया और वहां मौजूद बच्चों को पढ़ाना व डांटना शुरू कर दिया।