प्रयागराज : राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2026 का परिणाम उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी (पीएनपी) ने घोषित कर दिया है। इसे रविवार को दोपहर के बाद से वेबसाइट https://entdata.co.in पर देखा जा सकेगा। इसमें मेरिट के आधार पर 14,925 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। पीएनपी सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी के अनुसार परीक्षाफल 15 मार्च तक वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगा। अभ्यर्थी इस अवधि में प्रिंटआउट ले सकेंगे।

यह परीक्षा नौ नवंबर को प्रदेश भर में बनाए गए 394 केंद्रों पर कराई गई थी। परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए कक्षा आठ में पढ़ाई करने वाले 1,57,721 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराए थे, लेकिन सम्मिलित 1,24,089 हुए थे। इसमें मेरिट के आधार पर चयनित किए
उत्तर प्रदेश परीक्षा नियामक प्राधिकारी सचिव ने वेबसाइट पर जारी किया परिणाम
कक्षा नौ से 12 की पढ़ाई के दौरान छात्र-छात्राओं को मिल सकेगी आर्थिक मदद
गए छात्र-छात्राओं को इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के दौरान एक हजार रुपये प्रतिमाह या 12,000 रुपये वार्षिक दिया जाएगा। इस तरह कक्षा नौ से 12 की पढ़ाई के दौरान छात्रवृत्ति चार वर्ष तक प्रदान की जाएगी।
इससे आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में सहयोग मिल सकेगा। इसके पूर्व छात्रवृत्ति परीक्षा 2025 में 14,493 छात्र-छात्राएं मेरिट के आधार पर सफल घोषित किए थे। इस तरह इस वर्ष चयनित विद्यार्थियों की संख्या में वृद्धि हुई है।