लखनऊ: आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष की आयु बच्चों के बौद्धिक विकास और सीखने की क्षमता विकसित करने के लिए सरकार द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ईसीसीई) किट उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 20 हजार केंद्रों में इस किट का वितरण किया जा चुका है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए ईसीसीई को स्कूली शिक्षा के बुनियादी स्तर में शामिल किया गया है। ईसीसीई के तहत प्री-स्कूल किट और ईसीसीई मैनुअल (पहल), वार्षिक गतिविधि कैलेंडर, बाल गतिविधि पुस्तिका उपलब्ध कराई जाती है।
