जेठवारा। मानधाता विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जदूपुर में खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाकर यादव के औचक निरीक्षण में हेडमास्टर लापता मिले थे। जिस पर बीईओ ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया था, मगर अभी तक जवाब नहीं दाखिल किया।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दो फरवरी को स्कूल का औचक निरीक्षण किया गया। हेडमास्टर लापता मिले और तीन फरवरी को भी उनके हस्ताक्षर उपस्थिति पंजिका में दर्ज थे। बीईओ ने बताया कि अगर स्पष्टीकरण नहीं दिया गया तो निलंबन की कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा।