लखनऊ। इंडियन पब्लिक सर्विस इम्प्लॉईज फेडरेशन (इप्सेफ) ने प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर कर्मचारियों और बेरोजगार युवाओं की लंबित मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र ने कहा कि समस्याओं का समाधान न हुआ तो आगामी चुनावों में सत्तादल को नुकसान उठाना पड़ सकता है। पत्र में आठवें वेतन आयोग में पेंशन को शामिल करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, शिक्षकों को टीईटी से राहत और युवाओं के लिए रोजगार नीति बनाने की मांग की गई है।
98
previous post