स्कूल चलो अभियान – शिक्षा की नई शुरुआत…
स्कूल चलो अभियान–2026 का शुभारंभ माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा वाराणसी के कंपोजिट विद्यालय शिवपुर से किया जाएगा। इस गरिमामय अवसर पर माननीय बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संदीप सिंह जी भी उपस्थित रहेंगे।
यह अभियान प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने, शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने तथा ड्रॉपआउट बच्चों को पुनः विद्यालय की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
आइए, हम सभी मिलकर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं और हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाकर शिक्षित, समर्थ एवं सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में अपना योगदान दें।
*समस्त संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक)/ ज़िला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ,ज़िला समन्वयक एवं सम्मानित शिक्षकगण; कृपया ध्यान दें:-*
दिनांक: 04 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे से कंपोजिट विद्यालय ,शिवपुर, वाराणसी से माननीय मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम का सीधा प्रसारण CM हैंडल पर निम्न लिंक्स के माध्यम से भी देखा जा सकेगा:-
१) Youtube (यू-ट्यूब पर)
https://www.youtube.com/c/UPGovtOfficial
२) Twitter
३)Facebook
https://www.facebook.com/cmouttarpradesh
अपेक्षित है कि उक्त कार्यक्रम की जानकारी समस्त अभिभावकों, शिक्षकों, एस०आर०जी०, ए०आर०पी० में प्रसारित की जाये,जिससे अधिक से अधिक समुदाय द्वारा उक्त कार्यक्रम को लाइव देखा जा सके, एवम् लाभान्वित हो सके
महानिदेशक
स्कूल शिक्षा, उ०प्र०