प्रयागराज। डीएलएड द्वितीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर की अप्रैल-मई में प्रस्तावित परीक्षा के लिए प्रशिक्षुओं के आवेदन पत्र 15 अप्रैल तक भरे जाएंगे। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी ने सभी जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के प्राचार्यों को प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन पत्र पूरित कराने के संबंध में दो अप्रैल को निर्देशित किया है।
61