लखनऊ, । परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों का शैक्षिक सत्र 2026-27 का शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया गया है। उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्रों को तनाव से बचाने के लिए काउंसिलिंग सत्र चलाए जाएंगे। अर्द्धवार्षिक परीक्षा तक 50 प्रतिशत से कम अंकलाने वाले कमजोर छात्रों को चिह्नित कर उनकी विशेष पढ़ाई कराई जाएगी।

नए सत्र में नया सवेरा कार्यक्रम का आयोजन इसी महीने से ही शुरू होगा। जिसमें हफ्ते में दो दिन शिक्षाधिकारी स्कूलों की प्रार्थना सभाओं में अनिवार्य रूप से जाएंगे। वह जीवन मूल्यों, अनुशासन और नियमित दिनचर्या सहित विभिन्न प्रासंगिक विषयों पर प्रेरक संवाद करेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में सफल व्यक्तियों और पुरातन छात्रों को भी आमंत्रित किया जाएगा। उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्रों के
शनिवार को लगेगी मस्ती की पाठशाला
परिषदीय स्कूलों में हर शनिवार को बैगलेस डे होगा। अंतिम शनिवार को बाल मनोविज्ञान पर आधारित शैक्षिक गतिविधियां आयोजित की जाएगी। मनोदर्पण पोर्टल पर शिक्षकों को इसकी सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं बच्चों को सिखाया जाएगा कि वह किस तरह अपनी शिकायत लिखकर शिकायत पेटिका में डालें।
मानसिक व भावनात्मक स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे।
जिसमें परीक्षा तनाव, किशोरावस्था समस्याओं व आत्मविश्वास विकास पर चर्चा की जाएगी। छात्रों का स्क्रीन टाइम कम करने व मोबाइल के अत्याधिक प्रयोग की आदत को कम करने के लिए पठन संस्कृति को बढ़ावा दिया जाएगा। प्रार्थना सभाओं में अनिवार्य रूप से समाचार पत्र पढ़े जाएंगे।