जौनपुर। राज्य सूचना आयुक्त वीरेंद्र सिंह वत्स ने कहा कि आरटीआई केवल सूचना पाने का माध्यम नहीं बल्कि समस्याओं के समाधान का जरिया बनना चाहिए। प्रदेश में 54,401 मामलों में से अब तक 33,181 का निस्तारण किया गया है। जौनपुर में पिछले दो वर्षों में 1,244 मामलों में से 927 का निस्तारण हुआ है। वर्तमान में आरटीआई के 21578 मामले लंबित हैं।
8