2023 में पास हुआ महिला आरक्षण बिल लागू करें : पांडे
लखनऊ, विशेष संवाददाता।
कांग्रेस के यूपी मामलों के प्रभारी अविनाश पांडे ने रविवार को भाजपा पर महिलाओं को आरक्षण देने के बजाय उनके मुद्दों पर सिर्फ राजनीति करने का आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 में पास किया गया महिला आरक्षण विधेयक भाजपा लागू करे। वह प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुई ‘महिला आरक्षण अधिनियम : सम्मान या छलावा’ विषयक गोष्ठी में बोल रहे थे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर महिलाओं का अपमान करने का आरोप लगाते हुए साफ किया कि कांग्रेस महिलाओं का सम्मान करती थी, है और करती रहेगी। अविनाश पांडे ने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को बराबरी का हक देने की विचारधारा
पर शुरुआत से चलती रही। परिसीमन और आरक्षण दोनों
अलग बातेंः एलयू की पूर्व कुलपति रूपरेखा वर्मा ने कहा कि सीटों का परिसीमन और महिला आरक्षण दोनों अलग-अलग बाते हैं। भाजपा दोनों को एक साथ जोड़कर देश को गुमराह कर रही। सरकार 2023 का आरक्षण विधेयक लागू करे और परिसीमन करती रहे।
पंचायत में आरक्षण का विरोध किया था भाजपा ने
कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा ने कहा कि जब पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायतों में महिलाओं के लिए आरक्षण लागू किया तो भाजपा ने इसका विरोध किया था। भाजपा महिलाओं को आरक्षण नहीं देना चाहती। यही वजह है कि तीन साल तक इस संसद से पास हुए कानून की अधिसूचना तक जारी नहीं की थी।