झांसी। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि अब विलंब शुल्क के साथ पांच मई तक बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित थी। बुंदेलखंड विवि के अधिकारियों का दावा है कि अब तक 4.32 लाख अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरकर शुल्क जमा कर दिया है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा केंद्र बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। नोडल ऑफिसर और डिप्टी नोडल ऑफिसर को अपने क्षेत्र के सभी जनपदों में लगभग 500 अभ्यर्थियों के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाने को कहा गया है।
0