लखनऊ :
परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों को इस माह से 18 हजार रुपये मानदेय मिलेगा। बढ़ी हुई राशि पांच मई से पहले उनके खातों में पहुंच जाएगी। इसी के साथ, पांच मई को गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में शिक्षामित्र सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम के साथ-साथ प्रदेश के
गोरखपुर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होगा समारोह
सभी जिलों में भी सम्मान समारोह होंगे, जिनमें स्थानीय जनप्रतिनिधि शामिल रहेंगे।
प्रदेश में करीब 1.42 लाख शिक्षामित्र कार्यरत हैं। अब तक उन्हें 10 हजार रुपये मानदेय मिलता था, जिसे बीती अप्रैल से बढ़ाकर 18 हजार रुपये कर दिया गया है। बढ़ा
मानदेय अप्रैल से लागू माना जाएगा और इसकी राशि अब शिक्षामित्रों के खातों में भेजी जा रही है। प्रदेश सरकार ने इसके लिए करीब 250 करोड़ रुपये की धनराशि भी मंजूर की है। गोरखपुर में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में कुछ शिक्षामित्रों को प्रतीकात्मक रूप से डमी चेक भी दिए जाएंगे। कार्यक्रम स्थल पर बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं से जुड़े स्टाल भी लगाए जाएंगे।